Terminal Values

अभिव्यक्ति की आज़ादी, फ़्री सॉफ़्टवेयर, मुक्त ज्ञान और संगठित होने की आज़ादी; सुरक्षित और निजी पर्सनल टेक्नोलॉजी, जो सीधे उसके यूज़र्स के नियंत्रण में हो, और जो बिना सरहदों, बिना सेंसर और बिना किसी पाबंदी के चले।

यही हमारे परम मूल्य हैं।

TV पुराने ज़माने के इंटरनेट मूल्यों के लिए एक नया संगठन है। हम उन सिद्धांतों को आगे बढ़ाएँगे जो इंटरनेट को भलाई की ताक़त बनाते हैं। जो भी इन्हें मानता है, हम उसके साथ मिलकर लड़ेंगे, लड़ाई चाहे जहाँ हो। हम इन्हें किसी पार्टी की राजनीति के हिसाब से तोड़ेंगे-मरोड़ेंगे नहीं, और न ही आज के किसी संकट के चलते इन्हें छोड़ेंगे। हम इनकी रक्षा करेंगे, क्योंकि सबका भविष्य एक पूरी तरह आज़ाद डिजिटल बुनियाद पर टिका है।

नवंबर 2026 में मुंबई के Ethereum Cypherpunk Congress में Danny O'Brien और Farzaneh Badii ने गड़गड़ाती तालियों और बेशुमार वाहवाही के बीच इसका सॉफ्ट-लॉन्च किया। हमारे साथ जुड़ें, जब हम यह तय कर रहे हैं कि आगे क्या करना ज़रूरी है।

मैं वादा करता/करती हूँ कि अगर मुझे आपका काम पसंद आया, तो एक दिन मैं दान करूँगा/करूँगी।

सच कहूँ तो मैं YOLO टाइप हूँ, मुझे एक QR कोड या अक्षरों-अंकों की एक लड़ी दे दो, मैं अभी कुछ क्रिप्टो भेज देता/देती हूँ ताकि ये काम शुरू हो सके। मुझे कोड दिखाएँकोड छिपाएँएड्रेस दिखाओएड्रेस छिपाओ

भेजें

अरे TV! तुम क्यों नहीं लेते? अगर लेते, तो मैं पक्का कुछ देता/देती। —